Breaking News

जौनपुर। किशोरी ने खाया विषाक्त पदार्थ हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर। जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत समोधपुर गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध एक किशोरी ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
क्षेत्र के सरपतहा थाना अन्तर्गत समोधपुर गांव निवासी 17 वर्षीय आंचल पुत्री राजेश कुमार ने बुधवार को मामूली कहासुनी के दौरान परिजन की डांट से छुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।जब किशोरी की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त किशोरी की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!