शीतला प्रसाद सरोज
MUMBAI. मुंबई में भारतीय जनता पार्टी, गुंदवली मंडल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में प्रदर्शन कर अंधेरी पुलिस स्टेशन को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा,अंधेरी (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र के संयोजक और पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन में पुलिस को दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने असम की एक चुनावी रैली में भाजपा और आरएसएस की तुलना “जहरीले सांप” से की थी, जो आपत्तिजनक और वर्ग विशेष को उकसाने वाला है। ऐसे बयानों और वक्तव्यों से समाज में नफरत की खाईं बढ़ती है और अस्थिरता पैदा होती है।
पुलिस को दिए गए ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खड़गे के खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उमेश मच्छिंद्र और पुलिस निरीक्षक सतीश कावणकर ने ज्ञापन का संज्ञान लिया और पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भाजपा गुंदवली-मोगरा मंडल के उपाध्यक्ष शिवराज राणे, सचिव राजू देवकर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दशरथ सावंत, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनल पटेल, प्रदीप चौरसिया, वीरेन पटेल, सचिन राणे, रूपेश दांडेकर सहित पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

BRC24NEWS अब खबर दिखेगी