Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील का लेखपाल कर रहा बड़ा खेला, मकान मालिक परेशान, लेखपाल मालामाल

जौनपुर। जिले की मड़ियाहूं तहसील में काश्तकारों के साथ लेखपालों का खेला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार लेखपाल आराजी कोई और करोड़ों रुपए की बनाई गई मकान का आराजी कोई बताकर उसका कार्य रुकवा दिया है। इस खेल में लेखपाल को क्या फायदा हुआ यह भविष्य के गर्त में है लेकिन पीड़ित काश्तकार लेखपाल की शिकायत उपजिलाधिकारी से किया है। उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार रामपुर को जांच सौंपी है।
क्षेत्र के गोपालापुर गांव निवासी वकील अहमद ने गुरुवार को उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार से शिकायत किया कि हल्का लेखपाल सत्येंद्र द्विवेदी एवं सोनू विश्वकर्मा हमारे साथ विपक्षी से मिलकर बड़ा खेला खेल रहे हैं जिसमें मैं मानसिक रूप से काफी परेशान हूं, वकील ने बताया कि मेरा मकान आराजी नंबर 97 में बना है जो गोपालपुर ग्राम सभा में स्थित है। गांव के आधा दर्जन से अधिक विपक्षी जो एक ही खानदान से मिलान करते हैं वह हमारे मकान को हड़पने की नियत रखते हुए हल्का लेखपाल को मिलाकर आराजी नंबर 427 बता रहे हैं जबकि यह आराजी नंबर शेखपुरा ग्राम सभा में है। लेखपाल साहब ऐसा क्यों कर रहे हैं यह तो हमें नहीं मालूम लेकिन लेखपाल की इस कृत से मैं मानसिक रूप से परेशान हूं। उन्होंने लेखपाल की इस कृत की जांच तहसील के किसी सक्षम अधिकारी से कराने की मांग किया है। उपजिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने नायब तहसीलदार रामपुर को जांच कर अखियां एक हफ्ते के अंदर देने की बात कही है। फिलहाल अभी तक मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंच सका है लेकिन पीड़ित वकील अहमद लेखपाल द्वारा किए जा रहे कारनामे को हर जगह विस्तारित कर रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!