Breaking News

जौनपुर। जर्जर बबुल का पेड़ सड़क पर बीचो-बीच गिरने से बाबतपुर जमालापुर मार्ग जाम

जौनपुर। जिले की नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जवंसीपुर गांव में जमालापुर बाबतपुर मार्ग पर स्थित बसुही नदी पुल के बगल विशालकाय जर्जर बबुर का पेड़ गिर जाने से कई घंटे तक रास्ता जाम होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी, बाद में ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ के कुछ भाग को काटकर हटाया गया तब जाकर जाम सामान्य हो सका। वन विभाग को लोग फोन करते रहे लेकिन वन विभाग कर्मी मौके पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझे।

फोटो-ग्रामीणों की छटाई के बाद मौके पर पड़ा बबुल की पेड़ का अवशेष

जमालापुर पुलिस चौकी से थोड़ी दूर पर बाबतपुर जमालापुर मार्ग पर बनी पुल के पास एक विशालकाय बबुल का पेड़ था जो जड़ से जर्जर था। शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पुल के आसपास उग गए झाड़ में आग लगा दिया। यह आग धीरे-धीरे जर्जर बबुल के पेड़ की जड़ में भी लग गई। शुक्रवार की रात यह पेड़ मार्ग के बीचों-बीच गिर पड़ा। सुबह 4:00 इस पर चलने वाले वाहनों की लंबी कतारे लग गई लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि इस पेड़ को कैसे हटाया जाए जाम देखकर आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर उसके कुछ हिस्सों को काटकर अलग किया तब जाकर जाम समाप्त हो सका। इस बीच ग्रामीण वन विभाग को फोन पर सूचना भी दिया लेकिन सुबह 8:00 तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची ही नहीं फिलहाल जड़े सड़क पर अभी भी पड़ी हुई है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!