Breaking News

MUMBAI. अंधेरी को आदर्श विधानसभा बनाना मेरा संकल्प: मुरजी पटेल.

शीतला प्रसाद सरोज
MUMBAI. मुंबई में अंधेरी के लोग निश्चिंत रहें, क्षेत्र के हर विकास कार्य को पूरा किया जाएगा और अंधेरी को आदर्श विधानसभा बनाना मेरा संकल्प है। यह बातें विधायक मुरजी पटेल ने कही।
“निकोलवाड़ी में आयोजित ‘बाटी-चोखा कार्यक्रम’ में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग”

👆फोटो – कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक मुरजी पटेल

उत्तर भारतीय समाज की ओर से शनिवार को देर शाम अंधेरी (पूर्व) स्थित निकोलवाड़ी में आयोजित ‘स्नेह सम्मेलन’ में मुरजी पटेल ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने का प्रयास है, न कि कोई राजनीतिक मंच। उन्होंने आयोजक अशोक मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
उन्होंने कहा, “अभी मेरे कार्यकाल के तीन वर्ष से अधिक समय शेष हैं। आप सभी निश्चिं रहें, क्षेत्र के हर विकास कार्य को पूरा किया जाएगा।”

👆 फोटो – कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए अतिथि सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि जो समाज संगठित होता है, वही मजबूत बनता है और निरंतर प्रगति करता है। उन्होंने समाज को संगठित रखना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी बताया। साथ ही स्पष्ट किया कि ‘बाटी-चोखा’ का यह आयोजन कोई राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि आपसी संवाद का माध्यम है, जिससे भाईचारा और अपनापन बढ़ता है। त्रिपाठी ने कहा कि अंधेरी क्षेत्र के लिए यह सौभाग्य की बात है कि यहां मुरजी पटेल जैसे विधायक और संध्या यादव जैसी जनप्रतिनिधि सक्रिय हैं, जो विकास की सोच के साथ कार्य कर रहे हैं।

👆 फोटो – कार्यक्रम में शामिल लोगों को धन्यवाद देते हुए आयोजक अशोक मिश्रा

कार्यक्रम के आयोजक अशोक मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन परंपराओं को जीवित रखने और सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। ‘बाटी-चोखा’ केवल भोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का माध्यम है।
इस अवसर पर स्वदेशीय व्यंजन ‘बाटी-चोखा’ का आयोजन किया गया, जिसका उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार उत्तम पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम में मनपा के/पूर्व प्रभाग समिति के अध्यक्ष प्रकाश मुसले, पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव, पूर्व नगरसेवक सुरेंद्र दुबे, समाजसेवी प्रमोद पाण्डेय, अखिलेश सिंह, रामाश्रय उपाध्याय, डॉ. शिवश्याम तिवारी, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, पत्रकार राजकुमार सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट राजू राठोड, बाबा यादव और आनंद उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!