Breaking News

Machhali Shahar. डिग्गी से 5 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Machhali Shahar. मछलीशहर व थाना पंवारा की संयुक्त पुलिस टीम ने डिग्गी से पैसे निकालकर फरार होने की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को मौके पर ही दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर व थानाध्यक्ष पवारा की संयुक्त टीम द्वारा कुँवरपुर के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त सत्येंद्र कुमार दोबरे उर्फ सुमित नारायण निवासी इटावा के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं, दूसरा अभियुक्त गुड्डू उर्फ इकरार निवासी औरैया मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 4 लाख 20 हजार रुपये नकद, एक तमंचा (0.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
घटना का विवरण
बीते 7 अप्रैल 2026 को तियरा निवासी सुर्यमणि मिश्रा बैंक से 5 लाख रुपये निकालकर घर जा रहे थे। मुस्तफाबाद स्थित यूनियन बैंक के पास चाय पीने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक की डिग्गी से रुपये निकालकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना मछलीशहर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
अपराधिक इतिहास
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों पर विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास व आयुध अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उनकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता पर पुलिस टीम की सराहना की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!