Breaking News

RAMPUR. कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक कार समेत फरार

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना के सिधवन गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने जौनपुर-भदोही नेशनल हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
बताया जाता हैकी रविवार की दोपहर करीब 3 बजे शेरवा प्रकाशपुर, भदोही निवासी
संजय यादव अपनी मोटरसाइकिल (UP62AM2267) से सिधवन बाजार दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान जौनपुर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे संजय यादव गंभीर घायल हो गया टक्कर मारकर कार सवार कार समेत फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय यादव को तुरंत जीवनदीप अस्पताल भदोही ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!