MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। समाज एवं समाज के सामाजिक लोग बाबा साहब के प्रतिमा पर पहुंचकर उनका माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि देने का कार्य किया।

इसी क्रम में नगर पंचायत मड़ियाहूं भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव की जयंती को धूमधाम मनाया। नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया और उन्होंने कहा कि आज बाबा साहब की देन है जो लोग एक अच्छा संविधान पाए हैं और उनके ही बताए गए रास्ते पर पूरा देश चलने का काम कर रहा है।

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ सुबह 8:00 नगर के सरकारी अस्पताल के तिराहे पर स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर अपने सभासदों के साथ माल्यार्पण कर नमन किया। उसके बाद कार्यालय पहुंचकर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दिया। विजय सिंह मौर्य ने उपस्थित लोगों को बाबा साहब के द्वारा बनाए गए संविधान की शपथ दिलाई गई।

शाम को मड़ियाहूं नगर में बाबा साहब एवं उनके द्वारा बनाए गए संविधान की शोभायात्रा निकल जाएगी जो देर शाम तक नगर में भ्रमण करेगा।
इस मौके पर वैश फारुकी, सभासद रिंकू गुप्ता, अरविंद चौरसिया, नीतेश सेठ, मनोज सोनकर, बबलू सोनकर एवं अनिल साहू, गुड्डू चौरसिया आरिफ सिद्धकी, अमरनाथ विश्वकर्मा, नक्शा इंजीनियर पुष्पांक पटेल, सैयद नौशाद हुसैन समेत काफी संख्या में नगर पंचायत के सफाई कर्मी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी