Breaking News

RAMPUR . नीम के पेड़ से लटककर युवक ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

RAMPUR. जौनपुर जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेहरा गांव निवासी पवन सिंह (32 वर्ष), पुत्र दिवाकर सिंह ने अपने घर के पास स्थित नीम के पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक ने बिजली के केबल तार का इस्तेमाल कर फांसी लगाई। आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले अपने मकान की छत से नीम के पेड़ की डाल में केबल बांधा और फिर उसे गले में लपेटकर छत से कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह जब परिजनों की नजर पेड़ की डाल पर लटके शव पर पड़ी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार मृतक पवन सिंह अविवाहित था और हाल के दिनों में नशे की लत का शिकार हो गया था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!