Breaking News

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोर के समय अज्ञात बदमाशों ने बाबा साहब की प्रतिमा की आंख के ऊपरी हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना पुलिस बूथ से महज 100 मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और विरोध स्वरूप सड़क पर चक्का जाम कर दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए चार थानों की फोर्स तैनात कर दी। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास करते रहे।
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात रखा गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

RAMPUR . नीम के पेड़ से लटककर युवक ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

RAMPUR. जौनपुर जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव में एक युवक द्वारा फांसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!