Breaking News

मुंबई। मराठा क्रांति स्वराज्य संगठन के उपाध्यक्ष बने गुरुदेव दत्तात्रय झेंडे

मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता और खार निवासी गुरुदेव दत्तात्रय झेंडे को ‘मराठा क्रांति स्वराज्य संगठन, महाराष्ट्र’ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर है और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है।

यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष दानंदराव भोसले, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयराव कदम, राष्ट्रीय महासचिव दीप मोरे सहित गुरुनाथ शंकरराव, अभिजीत दरेकर, प्रकाशराव चव्हाण और डॉ. चंद्रकांत तुलसीराम जाड की अनुशंसा पर संगठन के रोजगार एवं उद्योग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय तिडके ने की।
अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए गुरुदेव दत्तात्रय झेंडे ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का जनाधार बढ़ाने और समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए वे पूरी मेहनत करेंगे।
गौरतलब है कि झेंडे पिछले 24 वर्षों से शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) पार्टी की खार स्थित शाखा क्रमांक 100 के शाखा प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्रीड़ा, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में झेंडे का उल्लेखनीय योगदान रहा है। मुंबई और पुणे में उनका व्यापक जनसंपर्क है और उन्होंने कई समाजोपयोगी कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। विशेष रूप से अनाथ बच्चों के लिए किए गए उनके कार्यों की आज भी सराहना की जाती है।
झेंडे की नियुक्ति पर गजाननराव सालुंखे, ठाणे जिला प्रवक्ता प्रा. अर्जुन सांगले, राजेंद्र माने पाटील, रायगढ़ जिला अध्यक्ष अजय पडवल, रत्नागिरी जिला संपर्क प्रमुख महेशराव मोरे, जिला अध्यक्ष कृष्णा शेलार और आरती दलवी सहित संगठन के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

RAMPUR . नीम के पेड़ से लटककर युवक ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

RAMPUR. जौनपुर जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव में एक युवक द्वारा फांसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!