Breaking News

नवी मुंबई। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर एकजुट हुए संगठन, समानता के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई 
नवी मुंबई। भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न उत्तर भारतीय संस्थाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विचार मंच एवं विश्व यादव संघ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंडियन मेडिकल व ड्रग्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जगन्नाथ अप्पा शिंदे ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में संविधान का मनमाने ढंग से उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में जाति और धर्म के नाम पर वोट मांगकर समाज को बांटने का प्रयास हो रहा है, जो बाबा साहब के विचारों के विपरीत है। उन्होंने चेतावनी दी कि समानता के अधिकारों पर हो रहे कुठाराघात को रोकने के लिए समाज को जागरूक होना होगा।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.एन. यादव ने कहा कि यह आयोजन केवल बाबा साहब को याद करने का नहीं, बल्कि उनके द्वारा दिखाई गई सामाजिक क्रांति को नमन करने का अवसर है। उन्होंने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त करने के लिए बाबा साहब के विचारों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के संदेश को आज भी प्रासंगिक बताते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए यह मार्ग आवश्यक है।
इस अवसर पर बुद्ध प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ. अनंत हर्षवर्धन, हक्क संघर्ष समिति के अध्यक्ष कैलाश सरकटे सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सामाजिक समरसता पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन दीनानाथ यादव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में रियाज मलिक एवं अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

About BRC24NEWS

Check Also

RAMPUR . नीम के पेड़ से लटककर युवक ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

RAMPUR. जौनपुर जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव में एक युवक द्वारा फांसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!