Breaking News

मुंबई। अंधेरी में शिव मंदिर में भगवान शंकर की प्राण प्रतिष्ठा, भक्ति से गूंजा वातावरण

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था एवर शाइन मित्र मंडल की ओर से बुधवार देर शाम अंधेरी (पूर्व) के मरोल पाइप लाइन, इंदिरानगर स्थित शिव मंदिर में भगवान शंकर जी की मूर्ति की विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

फोटो-प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मंदिर परिषर में विधिविधान से धार्मिक अनुष्ठान करते हुए पुरोहित व श्रद्धालु

संस्था के अध्यक्ष राणा प्रताप शर्मा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था। सभी धार्मिक अनुष्ठान विद्वान पुरोहितों की देखरेख में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश पूजा से हुई, जिसके बाद भक्तों ने हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

फोटो-मंदिर परिषर में शिवभक्तों को विधिविधान से धार्मिक अनुष्ठान कराते हुए पुरोहित

उन्होंने बताया कि मंदिर पहले काफी जर्जर अवस्था में था, जिसके पुनर्निर्माण के लिए संस्था ने समाज के सहयोग से कार्य किया। मंदिर में स्थापित भगवान शंकर की मूर्ति आरटीआई एक्टिविस्ट राजू राठोड द्वारा दान की गई।
शर्मा ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार और प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक एकता का प्रमुख केंद्र बनेगा।

फोटो -मुर्तिदान दाता और आरटीआई एक्टिविस्ट राजू राठोड भगवान शंकर जी के मूर्ति के समक्ष प्रार्थना करते हुए

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरटीआई एक्टिविस्ट राजू राठोड, संस्था के उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर राय, सचिव नीलेश राजभर, बृजेश विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण सिंह, कंचन झा, शीला राजभर, सुशीला राजभर, राजेश कोटियन, पत्रकार एस. आर. यादव और किशोर कुमार यदुवंशी, समाजसेवी विजय सिंह और राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!