शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था एवर शाइन मित्र मंडल की ओर से बुधवार देर शाम अंधेरी (पूर्व) के मरोल पाइप लाइन, इंदिरानगर स्थित शिव मंदिर में भगवान शंकर जी की मूर्ति की विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

संस्था के अध्यक्ष राणा प्रताप शर्मा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था। सभी धार्मिक अनुष्ठान विद्वान पुरोहितों की देखरेख में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश पूजा से हुई, जिसके बाद भक्तों ने हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

उन्होंने बताया कि मंदिर पहले काफी जर्जर अवस्था में था, जिसके पुनर्निर्माण के लिए संस्था ने समाज के सहयोग से कार्य किया। मंदिर में स्थापित भगवान शंकर की मूर्ति आरटीआई एक्टिविस्ट राजू राठोड द्वारा दान की गई।
शर्मा ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार और प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक एकता का प्रमुख केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरटीआई एक्टिविस्ट राजू राठोड, संस्था के उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर राय, सचिव नीलेश राजभर, बृजेश विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण सिंह, कंचन झा, शीला राजभर, सुशीला राजभर, राजेश कोटियन, पत्रकार एस. आर. यादव और किशोर कुमार यदुवंशी, समाजसेवी विजय सिंह और राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी