जौनपुर। जिले की मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के संजयनगर में स्थित एस एन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में छात्र में 93% अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंधक ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दिया है।

संजयनगर में स्थित एस एन पब्लिक स्कूल 2025- 26 के बोर्ड की परीक्षा में छात्रों ने अपनी तैयारी का लोहा मनवाया। यह दौरान बोर्ड परीक्षा की रिजल्ट में और रोहित पटेल 93%, शिवम यादव 92%, सुधांशु यादव 89%, अंशुमान सिंह 87%, प्रिंस यादव 87% समेत कई छात्राओं ने भी परीक्षा में अपनी अच्छी प्रतिभा दिखाई है।

विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह एवं मुलायम सिंह ने छात्र एवं छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। इस दौरान मनोज कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय के अध्यापकों ने जिस प्रकार बोर्ड परीक्षा की तैयारी छात्र-छात्राओं को कराया इसमें नि:संदेह ही वह बधाई की पात्र हैं। छात्र-छात्राओं ने भी अपनी मेहनत से पढ़ाई करते हुए 93% तक पहुंचने में अपनी प्रतिभा दिखाई है मेरे विद्यालय का मान सम्मान तहसील क्षेत्र में बढ़ाया है, मैं उनको भी बधाई देता हूं।

BRC24NEWS अब खबर दिखेगी