Breaking News

जौनपुर। श्रेया गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लहराया परचम

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र स्थित मुरली मनोहर इंटर कॉलेज जमालापुर में इस वर्ष का परीक्षा परिणाम अत्यंत गौरवशाली रहा। विद्यालय की मेधावी छात्रा श्रेया गुप्ता ने शानदार 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में मान्सी गौतम 78 प्रतिशत, पल्लवी यादव 76 प्रतिशत, विशाल पटेल 72 प्रतिशत, अंजली पटेल 71 प्रतिशत, राघव यादव 69 प्रतिशत, अक्षय पटेल 71 प्रतिशत, खुशबू गुप्ता 71 प्रतिशत ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया।
इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक सरेमा देवी, प्रधानाचार्य संजय कुमार विश्वकर्मा, डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!