जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक ग्रामीण ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से अवैध गतिविधियां किए जाने की शिकायत करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुभाषपुर निवासी दीपक सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोग बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर अवैध कार्यों में संलिप्त हैं। इससे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया की मोटरसाइकिल से अवैध काम किया जा रहा है जो गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव में काफी परिवारों को लगातार खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ में दीपक सिंह ने मोटरसाइकिल की फोटो भी समाधान दिवस को सौंपा है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी