Breaking News

जौनपुर। मुंबई जाने की तैयारी में टिकट लेने निकले युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, परिवार में कोहराम

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रामपुर के वार्ड नंबर 7 स्थित खेमापुर गांव निवासी अजय ओझा (45), पुत्र अंबिका ओझा, की शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह मुंबई जाने की तैयारी में थे और इसी सिलसिले में टिकट लेने भदोही जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय ओझा शनिवार सुबह करीब 4 बजे घर से निकले थे। जैसे ही वह पचवल गांव के पास नेशनल हाईवे 135A पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय ओझा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है और अज्ञात वाहन की पहचान कर जल्द से जल्द उसकी तलाश कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। साथ ही जगह-जगह बने अनावश्यक डिवाइडर कट को बंद करने की भी मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!