Breaking News

जौनपुर। जमीनी विवाद में मारपीट, महिला घायल

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में गुरुवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान 45 वर्षीया एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में परिजनों ने घायल महिला को तत्काल स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में ज्यादा चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की सुबह की है। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें शीला विश्वकर्मा 45 पत्नी फिरतू गंभीर रूप से घायल हो गयी ‌।चोट उसके सिर में अधिक आई है। आनन-फानन में परिजनों ने उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर पुलिस मिली तहरीर के आधार पर घटना की जांच कर रही है। थाना प्रभारी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!