Breaking News

मुंबई। उपनगरीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति में दुबे मनोनीत

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। पश्चिम रेलवे ने अंधेरी (पूर्व) निवासी एवं समाजसेवी रविशंकर दुबे को उपनगरीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति का सदस्य मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के सामाजिक एवं जनसंपर्क से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है।
अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रविशंकर दुबे ने कहा कि पश्चिम रेलवे ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उपनगरीय रेल यात्रियों की समस्याओं और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को समिति के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
दुबे की नियुक्ति पर समाजसेवी प्रमोद पाण्डेय, रामाश्रय उपाध्याय. कांतिलाल संघोई एडवोकेट, सूरज यादव, प्रशांत चारी, आनंद पाठक, एड. सुरेशचंद तिवारी, हृदयशंकर मिश्रा, महेंद्र दुबे, विनय शुक्ला, नवीन शुक्ला और केशव प्रसाद चौबे आदि ने खुशी जाहिर की है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!