Breaking News

जौनपुर। दूल्हे आजाद को इंसाफ दिलाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडऊर गांव निवासी दूल्हे आजाद बिन्द की हत्या के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों और महिलाओं ने प्रदर्शन किया। हाथों में तख्ती और बैनर लेकर करीब 100 लोगों ने नारेबाजी करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। महिलाओं ने करीब पांच किलोमीटर पैदल मार्च भी किया।

बताया गया कि 1 मई को बारात जाते समय मनेक्षा बादशाही के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारकर दूल्हे आजाद की हत्या कर दी थी। घटना के 15 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से लोगों में आक्रोश है।

प्रदर्शन के दौरान सिद्धिकपुर और सकरमंडी के पास प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। मृतक की बहन सौम्या ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रहेगा।इस दौरान प्रदर्शन में वीआईपी पार्टी के पुर्व प्रत्याशी अंजु बिंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!