जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर में अज्ञात वाहन ने एक अधेड़ वृद्ध को टक्कर मार देने से गंभीर रूप से घायल हो गए, गंभीर अवस्था में उन्हें भदोही स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जाता है कि जोगापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान अजय दुबे की बड़े पिता शेषमणि नारायण दूबे स्व. सुदामा दूबे 80 वर्ष सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे सरसों पिराई कराकर जमालापुर बाजार से स्कूटी पर सवार होकर घर आ रहे थे जैसे ही हाईवे पर अपने घर के सामने जोगापुर स्थित डिवाइडर के पास पहुंचकर घूमने वाले थे कि पीछे से अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया वे स्कूटी लेकर सड़क पर ही गिर गए और गंभीर घायल हो गए। अनियंत्रित चार पहिया वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने श्री शेषमणि को उठाया और सड़क के किनारे ले गए सूचना पर पहुंचे पर परिजन उन्हें भदोही स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही परिजनों में पहुंची लोगों में कोहराम मच गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी