Breaking News

जौनपुर। एमिनेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के समर कैंप में 150 बच्चों ने ताइक्वांडो सेल्फ डिफेंस का लिया प्रशिक्षण

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं तहसील स्थित एमिनेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल जमालापुर में समर कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं जौनपुर के प्रधानाचार्य मुदित सक्सेना बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य मुदित सक्सेना ने कहा कि बच्चे कुंभार की तरह है इनका जितना तराशा जाए उतना ही वह इनमें लिख रखी है नि:संदेह ही प्रबंधक वीरेंद्र कुमार गुप्ता जी ने बच्चों को कुम्हार की चाक की तरह ही तरासा है जो आज इतना सुंदर-सुंदर चित्रकला एवं रंगोली समेत अन्य प्रतियोगिताओं को किया है।

फोटो-बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली

जिसमें छात्र छात्राओं ने रंगोली, कैरम, चेस की प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। साथ ही 150 छात्राओं को मिशन वीरांगना खेल एवं शिक्षा ट्रस्ट द्वारा एक सप्ताह का ताइक्वांडो सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। दिनांक 15 व 16 मई को सभी बच्चों को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि तथा निर्णायक मंडल में नवोदय विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री एन के पांडेय तथा श्री वी के ओझा थे।

फोटो-  अतिथि का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते प्रबंधक वीरेंद्र कुमार गुप्ता

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एमिनेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों ने रंगोली समेत अन्य प्रतियोगिता में भाग लिया इससे उनके प्रतिभा की निखार देखने को मिली। हम उनके उज्जवल भविष्य के साथ-साथ हमारा सहयोग उनके साथ निरंतर रहा है वह इसी तरह आगे बढ़ते रहे।

फोटो-मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य मुदित सक्सेना का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते प्रबंधक वीरेंद्र कुमार गुप्ता

कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों का बूके देकर स्वागत किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!