जौनपुर। जिले की मड़ियाहूं नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह को भाजपा मंडल प्रभारी मछलीशहर विधानसभा का बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है श्री सिंह को काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल द्वारा मनोनीत किया गया।
मड़ियाहूं विधानसभा के जमालापुर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं शुभेच्छुओं, एवं ग्राम प्रधान, मित्रों को मंडल प्रभारी बनने की समाचार मिलते ही लोगों में खुशी का माहौल छा गया।

इस दौरान शनिवार की शाम बाजार में ही ठाकुर मातिवर सिंह पीजी कॉलेज के प्रबंधक संजय सिंह एवं रामनगर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह ने श्री राजेश सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर शुभकामनाएं दी। द्वय लोगों ने कहा कि पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह को मछलीशहर विधानसभा का मंडल प्रभारी बनाए जाने से पार्टी को और मजबूती मिली है।

ठाकुर मातिवार सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह कहां की पार्टी ने श्री राजेश सिंह को सही वक्त और समय पर मछलीशहर विधानसभा का मंडल प्रभारी बनाकर मुख्यमंत्री योगी के हाथों को मजबूत किया है। आशा ही नहीं वरन विश्वास है कि राजेश सिंह मछलीशहर विधानसभा को पहले से बेहतर कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी को मजबूत करेंगे।
इस दौरान प्रबंधक श्री संजय सिंह की तरफ से मिष्ठान और ठंडा पेय पिलाकर खुशी जाहिर करते हुए श्री राजेश सिंह को बधाई दी गई।

नव नियुक्त मछलीशहर विधानसभा के मंडल प्रभारी राजेश सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ अजय कुमार सिंह जी एवं उपस्थित सुचीजनों का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर उपेंद्र सिंह, गौरव सिंह, प्रिंस बारिका यादव , साधव सिंह, कोमल सिंह, पंकज सिंह, चंदन सिंह, शनि सिंह, दीपक सिंह, ताड़क नाथ प्रजापति, दशरथ सिंह, दयाशंकर सिंह, ज्ञान सिंह, प्रमोद सिंह व जय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी