Breaking News

जौनपुर। वर्षों बाद निगोह जरौना सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों में खुशी

जौनपुर। जिले की बरसठी विकासखंड से होकर जाने वाली निगोह जरौना सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी छा गई है। लोगों को उम्मीद जग गई कि अब यह सड़क शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा।
बता दे की निगोह जरौना सड़क जर्जर अवस्था में पहुंच गया जिसके कारण बरसठी ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचना लोगों का दुभर हो गया था। तत्कालीन सांसद बीपी सरोज से भी इस सड़क के निर्माण के लिए कहा गया उन्होंने सड़क का शीघ्र निर्माण करने का आश्वासन दिया और लिखित शिकायत विभाग को भेज दिया गया, इसी बीच चुनाव हुआ जिसमें बीपी सरोज सांसद नहीं रहे लेकिन वर्षों बाद उनकी पहल रंग लाई और अब सड़क का निर्माण शुरू हो गया। शनिवार को उस पर सड़क निर्माण के लिए गिट्टी एवं अन्य सामान गिरने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल छा गया है। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर सिंह ने पूर्व सांसद बीपी सरोज को धन्यवाद दिया और कहा कि इस सड़क के बन जाने से श्री सरोज का क्षेत्र वासियों पर बहुत बड़ा एहसान होगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!