Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंग युवकों ने पिता को लोहे की राड से मारकर किया घायल

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसी दबंग युवकों ने पिता को लाठी डंडे और लोहे की राड से मारकर लहूलुहान कर दिया। लहूलुहान हालत में पीड़ित पिता कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत पुलिस से किया है पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल मुआयना के लिए सीएचसी मड़ियाहूं भेजा है।
बताया जाता है कि गौरा गांव में रविवार की सुबह एक युवती घर के दरवाजे पर कुछ काम कर रही थी आरोप है कि तभी दबंग पड़ोसी युवक घर में घुसकर युवती से छिटाकशी करने लगा और विरोध करने पर गाली-गलौज देने लगा जब युवक नहीं माना तो युवती तेजी से चिल्लाई इसके बाद उसका पिता उस समय बाथरूम में था बाथरूम से निकलकर युवक को घर के अंदर से भगाया और पुलिस से शिकायत करने की बात कही इसके बाद युवक दो और लड़कों को साथ में लेकर लाठी डंडे एवं लोहे की राड लेकर युवती के घर आया और पिता की जमकर पिटाई कर दिया जिससे युवती का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और वह जमीन पर गिर पड़ा इसके बाद दबंगों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
आसपास के लोगों ने घायल पिता को मड़ियाहूं कोतवाली लाकर पुलिस को सूचना दिया पुलिस ने सूचना पाकर मेडिकल मुआयना के लिए मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है और पीड़ित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल करा रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!