जौनपुर। जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर के झूनापुर गांव में दबंग पट्टीदारों द्वारा जबरदस्ती दूसरे की छत पर अपना बाउंड्री वॉल बनाए जाने से अशांति फैल गई है। पुलिस अगर सक्रीय नहीं हुई तो कोई भी बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
बताया जाता है कि हीरालाल पटेल का गांव में घर है। आरोप है कि हीरालाल पटेल की एक तल की मकान पर जबरदस्ती विजय कुमार पटेल 5 इंच की दीवाल उठा रहे हैं। जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल पैदा हो गया है। सूचना पर पहुंची जमालापुर पुलिस ने दोनों पक्षों से विजय कुमार और लल्लन पटेल को शांति भंग के आरोप में थाने ले गई है। समाचार लिखे जाने तक दोनों को थाने में बैठाया गया हैं। मामले में हीरालाल पटेल ने बताया कि हमारी एक तल का पक्का मकान बना हुआ है। पट्टीदार विजय कुमार पटेल जबरदस्ती हमारे छत के ऊपर अपना 5 इंच का दीवाल उठा रहे हैं और जब पुलिस से इसकी शिकायत किया तो दोनों पक्षों को थाने उठा ले गई है लेकिन दबंग पट्टीदारों का निर्माण करना जारी है। जबकि इस संबंध में पाटीदार विजय कुमार का कहना है कि हमारा 5 इंच हीरालाल पटेल की जमीन में घुसा हुआ है जिसको मैं लेकर छोडूंगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी