जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के हुसेनपुर गांव में सोमवार शाम घर में गैस सिलेंडर खत्म होने के कारण एक विवाहिता ने क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि गांव निवासी उदयराज गौड़ इटाएं बाजार में पानी पुरी (फुलकी) बेचने का काम करता है। फुल्की बनाने का काम भी गैस से होता था। सोमवार की सुबह घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गई। जिससे उदय राज की 24 वर्षीय पत्नी विशाखा गौड़ घर में गैस सिलेंडर खत्म होने की बात बताई। पति ने गैस सिलेंडर पाने के लिए इधर-उधर भाग दौड़ किया लेकिन वह गैस सिलेंडर भरा नहीं पाया जिसके कारण पति ने पत्नी से गैस नहीं मिलने की बात कही और चार छह दिन लकड़ी पर भोजन और दुकान की समान बनाने की सलाह दी।
पति की सलाह पत्नी को नागवार लगी इसके बाद पति की सलाह से क्षुब्ध होकर पत्नी विशाखा अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जबकि पति लकड़ी की अंगीठी पर घर के बाहर बैठकर पानी पुरी के लिए फूलकी बना रहा था। काफी देर तक पत्नी के बाहर न आने पर शक हुआ। जाकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटका उसका शव मिला।
घटना की जानकारी मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
मृतका के पास दो बच्चे हैं उसकी शादी 2021 में हुई थी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी