Breaking News

जौनपुर। जमालापुर निवासी हार्डवेयर व्यवसायी बसंत लाल साहू दुर्घटना में गंभीर रूप से हुए घायल

जौनपुर जिले के जवंसीपुर गांव में मंगलवार की देर रात जमालापुर निवासी हार्डवेयर व्यवसायी को बाइक सवार द्वारा धक्का मार देने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने वाराणसी के शिवपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। परिजनों की माना जाए तो हाथ और पैर में फैक्चर के साथ मामूली चोटे आई हुई है।
जमालापुर बाजार निवासी बसंत लाल साहू प्रतिदिन की भांति मंगलवार की शाम 7:00 बजे घूमने गए थे लौटकर घर आ रहे थे कि न नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जवंसीपुर गांव स्थित दर्जियान बस्ती के पास पहुंचे थे तभी बाबतपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे जमालापुर बाजार निवासी एक युवक बाइक से टकरा गया। टक्कर इतना जोरदार था कि युवक बाईक समेत सड़क पर गिरते हुए कई बार पलट गया, वही श्री साहू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिरकर तड़पने लगे, देखने से ही पता चलने लगा कि उनके हाथ, पैर एवं अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई है। आसपास के लोग उन्हें उठाकर किनारे किया और परिजनों को सूचित किया श्री साहू के पुत्र चंदन गुप्ता मौके पर पहुंचे और तुरंत इलाज के लिए शिवपुर वाराणसी ले गए। चंदन की माना जाए तो पिता जी के हाथ और पैर दोनों में गंभीर फैक्चर हुआ है एवं अन्य हिस्सों में मामूली चोटे लगी है फिलहाल खतरे से बाहर बताएं जा रहे हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!