राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा रिपोर्टर
जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड क्षेत्र में 26 मई को गांव की सरकार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। कार्यकाल समाप्ति से पहले राज्य सरकार यह निर्णय लिया है कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद ही गांव का सरकार ही प्रशासक रहेगा। सरकार ने दोहरी चाल चलते हुए प्रधान को खुश रखने के लिए प्रशासक घोषित कर दिया है। जिसे प्रधानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
अब सवाल उठता यह है कि जब गांव की सरकार रही तो विकास कार्य को लेकर ग्राम प्रधान परेशान नजर आ रहे थे अब प्रशासक बनने पर कितना विकास को गति दे सकते हैं यह समय बताएगा। जब तक ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं होगा तब तक ग्राम प्रधान प्रशासक बन कर सरकार के दिशा-निर्देश पर कितना खरा प्रशासक उतरेंगे या सरकार खरा उतरती है आने वाला समय निर्धारित करेगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी