Breaking News
फोटो इसके पूर्व रखी गई शटरिंग का सामान जो फोटो में दिखाई पड़ा

जौनपुर। रामपुर पुलिस द्वारा 145 की रिपोर्ट देने के बावजूद, दबंग विवादित जमीन को कर रहे कब्जा

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के आशानंदपुर गांव में पुलिस द्वारा विवादित जमीन पर 145 की रिपोर्ट देने की बावजूद दबंगों द्वारा मंगलवार से कब्जा किए जाने की समाचार मिल रही है। दबंगों के ऊपर ना तो पुलिस का भय है और ना ही कानून का भय दिखाई पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस ने देर शाम सूचना पाने के बाद आबादी की जमीन कब्जा कर रहे दबंगों को मना किया है। लेकिन दबंगों का हौसला बुलंद है। जिसको लेकर मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित अधिकारियों की चौखट पर दर-दर भटक रहा है।

फोटो- दबंगों द्वारा चलाई गई शटरिंग का सामान सीसीटीवी कैमरे से निकाली गई तस्वीर

बताया जाता है कि आशानंदपुर गांव निवासी महताब आलम पुत्र मुनौव्वर अली का आबादी की जमीन है जिसका आराजी संख्या 1149 घ 92×72 फिट का बताया जाता है। महताब आलम उस जमीन में काफी अरसे से अपना बिल्डिंग सटरिंग का सामान रखे हुए थे। आरोप है कि उनके दबंग पड़ोसी कब्जा करने की नियत से उक्त बिल्डिंग सटरिंग बनाने में प्रयुक्त होने वाले लकड़ी और प्लाई को रातों-रात जला दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई तो नहीं किया लेकिन उसने उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं को मौके पर शांति भंग होने और संगीन घटना घटने की प्रबल संभावना व्यक्त करते हुए 145 की रिपोर्ट दिया और उसे बीएनएसएस की धारा 164 के तहत कुर्क करने का निवेदन किया।

फोटो- इसके पूर्व रखी गई शटरिंग का सामान जो फोटो में दिखाई पड़ रहा

एसडीएम ने आदेश जारी करते हुए दोनों पक्षों को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए 5 जून 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत होने की बात कही लेकिन इसके पूर्व दबंगों द्वारा उक्त विवादित भूमि के नवैयत को बदलने के लिए उसमें रखे सारे सामान को आग लगाकर जला दिया गया और सड़क के सामने हरा पर्दा लगाकर पीछे से मंगलवार की सुबह से ही कब्जा करना शुरू कर दिया। दबंगों द्वारा उस पर दीवाल बनाने लगे। बताते हैं कि पीड़ित पीआरबी 112 को सूचना दिया लेकिन पुलिस मौके पर पहुंची और दबंगों को मना करने की बजाय बोले कि कब्जा कर लेने दो आदेश आने पर बुलडोजर से गिरा दिया जाएगा और चली गई। उसके बाद दबंग का मनोबल और बढ़ गया। पीड़ित दर-दर भटकने लगा। किसी तरह देर शाम एसडीएम का आदेश थाने पर पहुंचा तो इंस्पेक्टर विनोद कुमार में फोर्स भेज कर कब्जा कर रहे दबंगों को मना करवाया।

फोटो- हरा पर्दा लगाकर दबंगों द्वारा किया जा रहा है विवादित जमीन का कब्जा

इसके बावजूद दबंगों का हौसला बुलंद रहा और कब्जा करने की फिराक में पड़े रहे। मजेदार बात यह रही की दबंग की हर-हरकतों की जानकारी वहां लगी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है यहां तक की शटरिंग का सामान जलाते हुए भी सीसीटीवी कैमरे में कैद है लेकिन दबंगों के ऊपर कानून की कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है। सीसीटीवी की फुटेज देने के बावजूद कानून का पीड़ित के ऊपर ही दबाव बनाने का आरोप लगाया जा रहा है। जिससे दबंगों का हौसला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है अगर प्रशासन इस पर संज्ञान में नहीं लेती तो किसी न किसी दिन मौके पर बड़ी वारदात हो सकती है।1

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!