Breaking News

जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के लिए अमृत साबित हो रहा है-बोले उपाध्यक्ष आरिफ खान

जौनपुर। जिले की मड़ियाहूं में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई के पदाधिकारियों ने ग्रापए के संस्थापक बाबू बालेश्वर जी की 39वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

पहला कार्यक्रम मड़ियाहूं नगर के रैन बसेरा में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार मो. आरिफ खान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें बाबूजी की चित्र पर द्वीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दिया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष श्री खान ने बाबूजी द्वारा स्थापित संगठन को पत्रकारों के लिए अमृत बताया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजराज चौरसिया, महामंत्री अनिल सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, मुकेश मोदनवाल, उमेश तिवारी, प्रफुल्ल दुबे मौजूद रहे।

फोटो- रामपुर कार्यालय पर उपस्थित पत्रकारगण

बुधवार की शाम 5:00 बजे रामपुर नगर पंचायत के संगठन के अध्यक्ष बृजराज चौरसिया के कार्यालय पर संस्थापक बाबू बालेश्वर जी की पुण्यतिथि बृहद रूप से मनाई गई इस मौके पर सर्वप्रथम उपस्थित पत्रकारों में उनका अगरबत्ती जलाकर और फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दिया उसके बाद माल्यार्पण किया।

फोटो- रामपुर कार्यालय पर अध्यक्ष बृजराज चौरसिया द्वारा बाबूजी को श्रद्धांजलि देते हुए

इस मौके पर तहसील अध्यक्ष बृजराज चौरसिया ने कहा कि ग्रापए पत्रकारों का एक अटूट संगठन बन चुका है 72 जिलों में यह संगठन अपना ईमानदारी से काम कर रहा है जिसकी श्रेय स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर जी को जाता है। यह संगठन पत्रकारों के लिए अमृत बन चुका है पत्रकारों की उत्पीड़न से लेकर सहयोग तक सभी एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते हैं।

फोटो- स्टील पात्र से सम्मानित होते महामंत्री जय सिंह

श्रद्धांजलि के बाद तहसील अध्यक्ष के द्वारा सभी उपस्थित पत्रकारों को स्टील पात्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महामंत्री जय सिंह, उपाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, वेद प्रकाश शुक्ला, दीपक शुक्ला, कमलेश यादव, मनोज सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!