मड़ियाहूं। जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर के जलालपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की देर शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम 8:30 के लगभग जौनपुर से प्रयागराज की तरफ एक मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान जलालपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप आउटर के पास एक युवक उसकी चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। समाचार भेजे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी