जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं जलालपुर मार्ग पर चितवार गांव के पास बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार की युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के बुधियापुर बिरौरी निवासी राजेश पटेल 45 की सितमसराय बाजार में बीज की दुकान है। वह बुधवार की दोपहर साइकिल से मड़ियाहूं बीज की खरीदारी करने आ रहा था तभी चितवार गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले गए जहां से हालत चिंता जनक देखते हुए डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजन सही ढंग से उपचार न होता देख उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर व ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी