Breaking News

जौनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में मड़ियाहूं तहसील के लेखपाल की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं तहसील के लेखपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में उनके किराए की निवास में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सूचना पर परिजन भी मड़ियाहूं तहसील पहुंच चुके हैं।
बताया जाता है कि मड़ियाहूं तहसील में दारा सिंह चौहान लेखपाल पद पर तैनात है। वह बरसठी सर्किल में मझगवां बारीगांव भवरास समेत अन्य गांवों में तैनात रहे। लेखपाल दारा सिंह मंगलवार की दोपहर अपने हल्का से लौटने के बाद साथी अधिवक्ताओं को मामूली तबीयत खराब होने की सूचना देकर जलालपुर रोड पर मौर्य कटरा में स्थित किराए के कमरे में सोने चले गए। बुधवार की सुबह तक वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो साथी अधिवक्ताओं ने देखा कमरे का पंखा चल रहा था इसके बाद आवाज लगाई लेकिन कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर उन्हें शक हुआ तब तहसील के और साथियों को सूचना देने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो वह बिस्तर पर पड़े हुए थे जहां उनकी मौत हो चुकी थी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए थाने ले आई। सूचना पर उनके गृह जनपद वाराणसी से उनका पुत्र हिमांशु चौहान मौके पर पहुंचा हुआ है समाचार लिखे जाने तक लेखपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा था।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!