Breaking News

जौनपुर। मड़ियाहूं में डीएम ने कमरा बंद करवा कर किया मुआयना, पत्रकारों को वीडियो फोटो बनाने से रोका

जौनपुर। जिले की जिलाधिकारी सैमुअल पाल एम ने मंगलवार को मड़ियाहूं तहसील में पहुंचकर मुआइना किया। डीएम साहब ने हवा की रफ्तार के साथ मुआयना करते नजर आए। इस दौरान कार्यालय में पहुंचकर खड़े-खड़े पूछताछ किया और दूसरे कार्यालय की तरफ निकल गए।
जानकारी के अनुसार पौने दो बजे जिले के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एम मड़ियाहूं तहसील में पहुंचकर मुआयना करना शुरू किया। सर्वप्रथम खतौनी कक्ष में जाकर कंप्यूटर ऑपरेटर से जानकारी किया डीएम ने पत्रकारों से पूरी तरह दूरी बनाए रखा और उनके साथ पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पत्रकारों को वीडियो और फोटो लेने से मना करते हुए बताया कि सूचना कार्यालय से समाचार जिले के कार्यालय पर पहुंच जाएगा।
उसके बाद जिलाधिकारी ने प्रत्येक तहसील कार्यालय के कमरों को बंद करवा कर मुआयना करते देखे गए। तहसील के कुछ अधिवक्ता एवं तहसील अध्यक्ष मिलने की कोशिश किया जिसे बाद में मिलने को कहते हुए चेंबर में भेज दिया।
जनता के लिए डीएम की पद दिया गया है लेकिन मुआयना के दौरान पीड़ित जनता से ही दूरी बनाए रखें। फरियादियों से बोले कि मैं तहसील में दूसरे काम से आया हूं आप लोग जाए बाद में देखेंगे। एक फरियादी के बहुत गिड़गिड़ाने जाने पर महिला से उनका प्रार्थना पत्र लिया। इस दौरान पीड़ित मनभावती दुबे पत्नी दीनानाथ दुबे जगन्नाथपुर जमीन संबंधी विवाद के लिए डीएम से मिलने की इच्छा लेकर आई थी और बैरंग लौट गई। इस दौरान एसडीएम नवीन कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार अमितकुमार सरोज, संदीप गुप्ता, रजिस्ट्रार राकेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!