Breaking News

RAMPUR. व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी पंजीयन एवं व्यापारी दुर्घटना पर हुआ विस्तृत चर्चा

RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर नगर पंचायत के स्थानीय बाजार में स्थित धर्मा पैलेस में राज्य कर अधिकारी की अध्यक्षता में व्यापारी संवाद कार्यक्रम किया गया। जिसमे जीएसटी पंजीयन एवं व्यापारी दुर्घटना बीमा के विषय मे व्यापारियों को अवगत कराया गया।
व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपायुक्त सुरेन्द्र कैथल ने व्यापारियों को GST मे आ रही समस्याओं का समाधान करना, समय से GST रिटर्न भरना, GST पोर्टल पर व्यापारी का मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी अपडेट करना, GST में व्यापारियों को प्रोत्साहित करना, GST करदाताओं को GST पोर्टल, ई-इनवॉइसिंग, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट व आदि से संबंधित जानकारी दी गई।
इस मौके पर जीएसटी सहायक आयुक्त अतुल सोनकर, राज्य कर अधिकारी मुरली प्रसाद, प्रधान सहायक अर्जुन यादव समेत
व्यापार मंडल की तरफ से जिलाध्यक्ष इंद्रभान इंदु सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामपुर मनीष कुमार जायसवाल, तरुण तिवारी एडवोकेट, मनोज जायसवाल, गोविंद बरनवाल, अवधेश बरनवाल, राजन जायसवाल, शंकर गुप्ता, श्यामजी साहू, पिंटू जायसवाल, उमेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, अरविंद विश्वकर्मा, विवेक जायसवाल, विपिन जायसवाल, के. पी. सिंह, मो. कुर्बान व अन्य व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!