Breaking News

जौनपुर। आम लदा ट्रक पलटा सभी बाल बाल बचे, ट्रक का पिछला चक्का निकल जाने से हुई दुर्घटना

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना पेट्रोल पंप के पास जौनपुर मिर्जापुर रोड पर अनियंत्रित ट्रक की चक्के का नट बोल्ट टूटने के कारण चक्का बाहर निकल जाने के कारण थोड़ी दूर जाकर पलट गया। ट्रक पर पक्का आम लगा हुआ था। घटना गुरुवार की ओर 4:00 बजे की है।
बताया जाता है कि सीतापुर से एक ट्रक UP 33 AT 3770 कच्चा पक्का आम लोडकर जौनपुर के रास्ते भदोही जा रहा था और रामपुर थाना क्षेत्र के गाना होना गांव में पहुंचा था तभी पिछले चक्के का नट बोल्ट ढीला होने के कारण एक चक्का निकल गया तेज रफ्तार से जा रही ट्रक अनियंत्रित हो गई और थोड़ी दूर जाकर सड़क पर पलट गई ट्रक के पलटने से तेज धमाके सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन ट्रक के अंदर बैठे लोग बाल बाल बच गए थे मामूली चोटों को छोड़ दिया जाए तो कोई भी गंभीर घायल नहीं था। पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और बगल के ही डॉक्टर को दिखाएं लेकिन सभी ठीक थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!