Breaking News

जौनपुर। डीजल पेट्रोल की किल्लत से मचा मुफ्तीगंज क्षेत्र में हाहाकार

जौनपुर। जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड क्षेत्र में फिर डीजल पेट्रोल के किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है। किसी भी पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है अगर कहीं दिया भी जा रहा है तो 100 रूपए से अधिक नहीं दिया जा रहा है जिससे वाहन चालकों में हाहाकार मचा हुआ है।
बता दें कि इराक और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग की आंच उत्तर प्रदेश से होते हुए जौनपुर जिले में भी आ चुकी है। जिसका परिणाम रहा कि पेट्रोल और डीजल की किल्लत से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। रसोई गैस पाने के लिए लोग लाइन में लगे हुए हैं लेकिन अब पेट्रोल डीजल के लिए भी टंकियों पर लाइन लगाना आम हो गया है। रसोई गैस में कही कही थोड़ा सुधार आया है लेकिन डीजल पेट्रोल सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में गंगा फिलिंग स्टेशन मुर्तजाबाद देवाकलपुर में तीन दिन से पेट्रोल नहीं है, शमशेर फिलिंग स्टेशन पित्तुपुर रामपुर में दो दिन से पेट्रोल डीजल नहीं मिल रहा है। गजना पेट्रोल पंप पर दो दिन से डीजल पेट्रोल की किल्लत बनी हुई है। क्षेत्र में तेल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है लेकिन संबंधित अधिकारी हाथ पर हाथ रख कर बैठे हुए हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!