Breaking News

जौनपुर। गैस रिसाव से दंपती व तीन बच्चे झुलसे

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शिवापार गांव में गुरुवार दोपहर लगभग 1:00 बजे अचानक एलपीजी गैस लीक होने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
घटना कुछ इस प्रकार बताई जा रही है कि उक्त गांव निवासी बिजेंद्र यादव उम्र लगभग 38 वर्ष, अनीता उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी बिजेंद्र वर्तिका उम्र लगभग 11 वर्ष, कृतिका उम्र लगभग 14 वर्ष,श्रेयानस उम्र लगभग 8 वर्ष पुत्र एवं पुत्री गण बिजेंद्र सभी उस समय रसोई घर में मौजूद थे। जब एलपीजी गैस सिलेंडर का रेगुलेटर बदला जा रहा था। इसी दौरान किसी ने जैसे ही माचिस जलाया गैस सिलेंडर मे आग पकड़ लिया। नतीजतन सभी लोग चपेट में आकर झुलस गए। आनन फानन में परिजन सभी को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!