Breaking News

जौनपुर। चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

जौनपुर। जिले के मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कटघर नवोदय विद्यालय के पास चार पहिया वाहन वैगनार एवं बाइक से टक्कर हो जाने से बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल बाइक सवार को आनन फानन में एम्बुलेंस की सहायता से इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया।
बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह लगभग 10:30 बजे बाइक सवार कटघर निवासी शिव बाबू यादव किसी कार्यवश मड़ियाहूं की तरफ जा रहे थे की सामने से तेज रफ्तार से आ रही वैगन आर को देखकर डिवाइडर के बीच में रुक गए लेकिन भदोही की तरफ से मडियाहूं की तरफ जा रहे चार पहिया वाहन डिवाइडर से सटकर जा रही थी जिसकी चपेट में बाइक सवार आ गया और बाइक को जोरदार टक्कर लग जाने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार शिव बाबू यादव पूरी तरह से घायल हो गए। बताया जाता है कि टक्कर लगता देख चार पहिया वाहन सवार मौके की स्थिति को देखते हुए मौके से फरार हो गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!