जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके चलते मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

परिजनों के अनुसार पिपरा निवासी आरूष यादव शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे भोजन करने के बाद घर से निकला था, जिसके बाद वह गायब हो गया। शाम करीब 4:30 बजे गांव से लगभग 400 मीटर दूर बंधे के पास जंगल में एक किशोर का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके परिजनों और पुलिस के पहुंचने पर उसकी पहचान आरूष यादव के रूप में हुई।
पुलिस को आरूष की जेब से एक माचिस तथा शव के पास से बीड़ी का एक बंडल मिला है। शरीर पर चोट के कई निशान को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
बताते है कि आरूष अपने ननिहाल नारायणपुर गांव में रहकर पढ़ाई करता था और गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए अपने पैतृक गांव पिपरा आया हुआ था।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी