जौनपुर। केराकत कोतवाली के मुफ्तीगंज कस्बा स्थित पीहू मैरेज हाल में मोहर्रम के त्योहार को लेकर केराकत थाना के प्रभारी अरविन्द कुमार पांडेय ने शान्ति बैठक कर दोनों समुदायों से रूबरू हुए। ताजिया दफन को लेकर दोनों पक्षों से वार्तालाप भी किए बैठक के बाद कर्बला पर पहुंचकर जांच पड़ताल किए। दोनों समुदायों से अपील किया कि शान्ती ढंग से ताजिया दफन की जाय, दोनों पक्षों में मतभेद न हो। इस अवसर पर मुफ्तीगंज चौकी पर तैनात एस आई राजबली यादव, प्रधान दिलीप मोदनवाल, बादशाह रिजवी, जावेद हाश्मी, शौकत, निजामुद्दीन, परवेज हाशमी, फिरोज हाश्मी, फारूक शाह, असलम शाह, उमर शाह, सलीम शेष, इरफान शाह आदि लोग उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी