Breaking News

जौनपुर। पूरेदयाल सोरहा गांव में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

जौनपुर। जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के पूरेदयाल सोरहा गांव में शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव देखे जाने पर सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। थोड़ी देर में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करना चाहा, पहचान नहीं होने पर शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है।
पूरेदयाल सोरहा गांव के पास शनिवार की सुबह खेतों में भैंस चरा रहे एक युवक की नजर खेत में पड़ी शव पर पड़ी। देखते ही देखते शव मिलने की सूचना ग्रामीणों को मिली। वहां मौके पर मौजूद किसी ग्रामीण ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुरेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।


पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पहचान करनी चाहिए लेकिन पहचान नहीं होने पर शव को कब्जे में लेते हुए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया।
मृतक के हाथ पर “प्रीति महाकाल” लिखा हुआ मिला है, जिसे पुलिस पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण सुराग मानकर जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!