Breaking News

जौनपुर। सड़क दुर्घटना में चार घायल, सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग अलग स्थानों पर हुए सडक दुर्घटना में चार व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
सरपतहां थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी 45 वर्षीय हरिश्चन्द्र यादव पुत्र महादेव शुक्रवार की रात जौनपुर की तरफ से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। मुख्य मार्ग के नजीराबाद समीप गन्दा नाले के पास पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। दूसरी घटना शनिवार की दोपहर बाइक से खेतासराय जा रहा नगर के भांदी मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय जफर अली पुत्र मोहम्मद सैयद निहार असगर आजाद फाटक समीप नहर पुलिया पर चार पहिया वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। वहीं सरपतहां थाना क्षेत्र के बुढूपुर गांव निवासी 19 वर्षीय रंजीत पुत्र राम सुंदर और 35 वर्षीय विनोद पुत्र बद्री प्रसाद शनिवार की शाम बाइक से घर जा रहे थे। बाइक जैसे ही खनुआई गांव समीप पहुंची सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने सभी गंभीर रुप से घायल हो गए।
राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!