जौनपुर। जिले की मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के भवरास गांव में रविवार की सुबह 7:00 बजे युवक ने अपनी दुकान में लगे पंखे की कुंडी में गमछा से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। किसी ने घटना को सूचना दिया है इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जाता है कि भवरास निवासी सभाशंकर यादव का 44 वर्षीय पुत्र सूबेदार यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रविवार की सुबह वह घर से 200 मीटर दूर स्थित प्राइमरी स्कूल के बगल खुद की एक कमरे की बनी किराना की दुकान पर पहुंचा। दुकान के अंदर पंखा लगाने के लिए कुंडी निकली हुई थी जिस पर गमछे को फंसाकर फांसी लगा लिया और उसकी मौत हो गई। किसी तरह घटना का पता परिजनों को मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया और भाग कर मौके पर पहुंचे तो युवक फांसी से लटकता हुआ दिखाई पड़ा जिसे तुरंत उतारा गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर घटना के कारणों की जांच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास दो बच्चे हैं पति की मौत पत्नी का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी