जौनपुर । केराकत कोतवाली के देवकली बाजार में मैजिक पिकप ने अपने दरवाजे पर खड़ी होकर बच्चे को कुछ शौच करा रही महिला को रौंदते हुए भाग गया। इस घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार सुबह लगभग पांच बजे की बतायी जा रही है।
थाना केराकत के देवकली बाजार निवासी बब्लू गौड़ की केराकत जौनपुर मार्ग पर घर है। सुबह पांच बजे बबलू की पत्नी दरवाजे पर बच्चे को शौच कराकर धो रही थी कि केराकत की तरफ से जौनपुर जा रही मैजिक का ड्राइवर स्ट्रीट लाइट खंभा तोड़ते हुए बब्लू गौड़ के टीनशैड मे घुस गया जिससे उनकी पत्नी सुचित्रा देवी 36 वर्ष और छः वर्षीय बेटे को घायल करते हुए भाग गया। सुचित्रा का मौके पर ही मौत हो गयी। बच्चे का इलाज जिला चिकित्सालय में हो रहा है। सुचना पर केराकत कोतवाली की पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी