जौनपुर। जिले के मड़ियाहूँ पी जी कॉलेज के एनएसएस, एनसीसी स्काउट छात्र-छात्राओं द्वारा 21 जून रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के उपरांत प्रारंभ हुआ।

रविवार को योग प्रशिक्षक के रूप में महाविद्यालय के ही प्राध्यापक श्यामदत्त दुबे जी ने सभी को योग का प्रशिक्षण दिया।विभिन्न प्रकार के योग को संपन्न करते हुए योग प्रशिक्षक दूबेजी ने छात्रों को प्रत्येक प्रकार के योग का अलग-अलग महत्व और फायदा बताया। अति प्राचीन काल से चले आ रहे योग विद्या पर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एसके पाठक ने छात्रों को अपने दिनचर्या में योग कार्यक्रम को सम्मिलित करने पर बल दिया।

12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राचार्य महोदय ने भारतवर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिनके प्रयास से मूलतः भारतीय विद्या योग को विश्व के कई देशों में महत्वपूर्ण स्थान मिला। इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो अजय कुमार, डा. आशुतोष कुमार शर्मा, एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी सुषमा मिश्रा, ज्ञानेश त्रिपाठी, डा. विशेष श्रीवास्तव सहित अनेको प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डा मनोरम ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी