जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के नहोरा (पनहरिया) गांव में सई नदी में नहाने के दौरान दो किशोरियों की डूबकर हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह मुंबई से सीधे गांव पहुंचे और मृतक किशोरियों के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी सुनील भारती से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से मिलने वाली सभी सहायता एवं सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह और समाज के लोग उनके साथ खड़े हैं तथा हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
शोक संवेदना कार्यक्रम में डिंपल सिंह, नहोरा ग्राम प्रधान ऋषिराज यादव, महिमापुर ग्राम प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता सहित गांव के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी