जौनपुर। गौराबादशाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 इकरामगंज स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर को बीती रात अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया । चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर वहां स्थापित कुछ पुरानी मूर्तियां, साउंड सिस्टम, लाइट का सामान और दान पेटी में रखे नकदी पर हाथ साफ कर दिया । घटना की जानकारी शनिवार को तब हुई जब लोग मंदिर परिसर में पहुंचे । मंदिर में हुई इस चोरी से स्थानीय श्रद्धालाुओं और नागरिकों में काफी आक्रोश है। मामले को लेकर नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के निवासी शशि कान्त तिवारी ने स्थानीय थाने में शिकायती पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है । उन्होंने बताया कि यह मंदिर ग्रामोदय इंटर कॉलेज के पश्चिम दिशा में स्थित है, जहां चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा ।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी